भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली (Higher Education System) में पिछले कुछ समय में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत कई ऐसे नए नियम लागू किए हैं। जो छात्रों के भविष्य को पूरी तरह बदल सकते हैं।
अगर आप एक छात्र हैं। शोधकर्ता (Researcher) हैं। या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। तो आपके लिए इन नए नियमों को जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं UGC के उन प्रमुख नए नियमों के बारे में जो हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं।
UGC के नए नियमों पर विवाद। सरकार जल्द करेगी स्थिति साफ
हायर एजुकेशन संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों को लेकर देशभर में विवाद बढ़ता जा रहा है। इन नियमों को लेकर कुछ वर्गों में नाराज़गी देखी जा रही है। खासकर उच्च जाति से जुड़े संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर भी मतभेद सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक पार्टी के कुछ नेताओं ने इन नियमों के विरोध में अपने पदों से इस्तीफा तक दे दिया है। जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
देश के कई हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्र सरकार अब पूरी तरह सक्रिय हो गई है। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि UGC के नए नियमों को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर यह स्पष्ट कर सकती है कि इन नियमों का उद्देश्य केवल भेदभाव को रोकना है और किसी भी तरह से इनके दुरुपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कुछ सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार इस पूरे मामले पर जल्द ही अपना रुख साफ करेगी। सरकार का मकसद सभी तथ्यों को जनता के सामने रखकर किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करना है।
वहीं विपक्ष इसे संसद के बजट सत्र से पहले एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में उठाने की तैयारी में है। ऐसे में सरकार समय रहते स्थिति स्पष्ट कर सकती है। ताकि देशभर में फैल रहे भ्रम और तनाव को कम किया जा सके।
क्या है पूरा मामला? (UGC नया नियम)
उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 13 जनवरी को नए नियम जारी किए हैं। ये नियम देश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लागू कर दिए गए हैं। UGC का कहना है कि इन दिशानिर्देशों का मकसद कैंपस में समानता और सुरक्षित माहौल बनाए रखना है।
इन नए UGC नियमों के नियम 3(C) में जातिगत भेदभाव की परिभाषा दी गई है। इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), के साथ-साथ अब अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), को भी शामिल किया गया है। यानी यदि इन वर्गों के छात्रों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव होता है। तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
हालांकि इसी मामला को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ समान्य वर्ग के छात्र और संगठन मानते हैं कि इन नियमों के जरिए UGC ने सवर्ण छात्रों को पहले से ही संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि इससे कैंपस में गलत संदेश जा सकता है और बेवजह आरोप लगाने की स्थिति भी बन सकती है।
इस मुद्दे पर सोशल मीडिया से लेकर शैक्षणिक जगत तक लगातार बहस चल रही है। जहां एक तरफ इसे सामाजिक न्याय की दिशा में जरूरी कदम बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।
UGC का नया नियम क्या है? जानिए UGC के नए नियम 2026 की पूरी जानकारी।
अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। या फिर उच्च शिक्षा से जुड़े हैं। तो UGC का नया नियम 2026 आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। UGC (University Grants Commission) ने छात्रों को समान अधिकार और सुरक्षित माहौल देने के लिए नए नियम लागू किए हैं। जिन्हें “प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशन 2026” कहा गया है।
इन नियमों का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी छात्र के साथ जाति वर्ग या किसी भी आधार पर भेदभाव न हो।
UGC के नए नियमों के अनुसार देश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी को अपने संस्थान में एक इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेंटर (EOC) बनाना होगा। यह सेंटर छात्रों को समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का काम करेगा।
EOC (Equal Opportunity Centre) एक विशेष विभाग होगा। जहाँ छात्र अपने साथ हुए किसी भी तरह के भेदभाव की शिकायत कर सकते हैं। इस सेंटर के अंतर्गत एक इक्विटी कमेटी बनाई जाएगी। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रमुख (प्रिंसिपल या वाइस चांसलर) करेंगे।
EOC के मुख्य कार्य ये होगा।
- छात्रों को समान अवसर देना
- भेदभाव से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करना
- हर साल अपनी रिपोर्ट UGC को भेजना
- अगर किसी छात्र के साथ जातिगत भेदभाव या अन्य किसी तरह का अन्याय होता है। तो वह सीधे इक्विटी कमेटी में शिकायत दर्ज करा सकता है।
शिकायत पर कार्रवाई का पूरा प्रोसेस ये होगा।
- शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई।
- 15 दिनों के अंदर पूरी जांच रिपोर्ट तैयार।
- रिपोर्ट संस्थान प्रमुख को सौंपी जाएगी।
- संस्थान प्रमुख को 7 दिनों के भीतर निर्णय लेना होगा।
- फैसले से असंतुष्ट होने पर 30 दिनों के अंदर अपील की जा सकती है।
UGC खुद भी इन नियमों को लागू कराने के लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाएगा। जो यह देखेगी कि सभी संस्थान नियमों का सही तरीके से पालन कर रहे हैं या नहीं। UGC ने साफ कहा है कि अगर कोई कॉलेज या यूनिवर्सिटी इन नए नियमों का पालन नहीं करती। तो उसकी UGC से मान्यता रद्द की जा सकती है। इसका मतलब है कि उस संस्थान की डिग्री की वैधता पर भी असर पड़ सकता है।
UGC के इन नए नियमों का मकसद है।
- छात्रों को समान अधिकार देना।
- उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्ष माहौल बनाना।
- भेदभाव की घटनाओं को रोकना।
- छात्रों की शिकायतों पर तेज और पारदर्शी कार्रवाई करना।
UGC has circulated Guidelines on a Uniform Policy for Mental Health & Well-Being in Higher Educational Institutions and invited comments from stakeholders.
— UGC INDIA (@ugc_india) January 14, 2026
📅 Last date to submit feedback: 29 January 2026 pic.twitter.com/pDCv6A8aAP
UGC का ये नए नियम क्यों लाए गए?
कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए साल 2012 से ही कुछ नियम मौजूद थे। लेकिन 2016 में रोहित वेमुला और मई 2019 में पायल ताडवी की आत्महत्या के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया। इन घटनाओं के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा।
जनवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने UGC को इस विषय पर और सख्त व स्पष्ट नियम बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद फरवरी 2025 में UGC ने नए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया। लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार 13 जनवरी 2026 को ये नए नियम लागू कर दिए गए।
नए नियमों में कार्रवाई को लेकर कड़ा प्रावधान रखा गया है। यदि SC, ST या OBC वर्ग का कोई छात्र अपने साथ हुए जातिगत भेदभाव की शिकायत करता है। तो संबंधित संस्था को एक महीने के भीतर उस पर कार्रवाई करनी होगी।
जब फरवरी 2025 में इन नियमों का ड्राफ्ट सामने आया था। तब उसमें OBC छात्रों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन फाइनल नियमों में OBC वर्ग को भी जोड़ दिया गया है। इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की सजा या जुर्माने का प्रावधान नहीं रखा गया है। जबकि ड्राफ्ट में ऐसी शिकायतों पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी।
इन नियमों के लागू होते ही देशभर में विवाद शुरू हो गया है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर बहस चल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #RollbackUGC ट्रेंड कर रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि नए नियमों के कारण सामान्य वर्ग के छात्रों को पहले से ही दोषी मान लिया गया है।
