SBI Clerk Notification 2025

SBI Clerk Notification 2025: 6589 पदों पर सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल | सैलरी, आयु लिमिट और फॉर्म कैसे भरें

SBI Clerk Notification 2025:- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हर साल देशभर में अपनी विभिन्न शाखाओं में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए SBI क्लर्क परीक्षा का आयोजन करता है। यह परीक्षा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। और लाखों उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेते हैं।

साल 2025 में SBI ने कुल 6589 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और स्थानीय भाषा परीक्षण (LLPT) आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। जिसमें इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रकिया निचे इस आर्टिकल में दी गई है।

SBI Clerk परीक्षा क्या है?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हर वर्ष SBI Clerk Exam के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सेवा एवं बिक्री) के पदों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की भर्ती करता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कैशियर, डिपॉजिटर और अन्य सहायक भूमिकाओं में की जाती है। जो बैंक शाखा में ग्राहकों से सीधे बात करते हैं।

SBI क्लर्क (Junior Associate) का मुख्य कार्य ग्राहकों के साथ बातचीत करना और बैंकिंग से जुड़े अन्य कार्यों को संभालना होता है। यह पद बैंक की शाखा का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इसमें जिम्मेदारियों की अहम भूमिका होती है।

इस लेख में हम SBI Clerk Notification 2025 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे परीक्षा की तारीखें, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, वेतन और अन्य जानकारी को विस्तार से साझा कर रहे हैं।

SBI Clerk Notification 2025 की सूचनां जारी कर दिया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 6589 जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन पर जारी कर दिया है। SBI Clerk Notification 2025 PDF को 5 अगस्त 2025 को वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर अपलोड किया गया है।

जो उम्मीदवार SBI Clerk 2025 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले भर्ती से जुड़ी पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यह भर्ती लिपिक संवर्ग (Clerical Cadre) के तहत की जा रही है।

SBI Clerk Notification 2025
Image Credit :- SBI

SBI Clerk Notification 2025 - परीक्षा का पूरा सारांश

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) के 6589 रिक्त पदों की घोषणा की है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा जैसे की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। इन दोनों परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी और भी अन्य मुख्य जानकारियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।

SBI Clerk Notification 2025 - परीक्षा का पूरा सारांश
संगठन
State Bank of India (SBI)
पोस्ट का नाम
रिक्ति पद
6589 (5180 नियमित और 1409 बैकलॉग)
Advt. No.
CRPD/CR/2025-26/06
आवेदन का प्रक्रिया
पंजीकरण की तिथि
6 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक
परीक्षा ली जाएगी
Online
भर्ती प्रक्रिया
प्रारंभिक, मुख्य, भाषा प्रवीणता परीक्षा
योग्यता
स्नातक
आयु सीमा
20 से 28 वर्ष
वेतन
40,000 से 46,000 रुपये (लगभग)
पदों की श्रेणी
सरकारी नौकरियां

SBI Clerk Notification 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

SBI Clerk Notification 2025: पंजीकरण की तिथियां घोषित हो गई।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 5 अगस्त 2025 को जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि 6 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीखों की जानकारी भी जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ यहाँ भी आपको अपडेट किया जाएगा। सभी ज़रूरी तिथियों को नीचे तालिका में दिया गया है। ताकि आवेदन करने उम्मीदवार आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

SBI Clerk Notification 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
Events
Dates
SBI Clerk Notification 2025
5 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू
6 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन बंद की तिथि
26th August 2025
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (Pre Examination Training)
प्रकासित नहीं (उपडेट किया जाएगा)
SBI Clerk प्रारंभिक परीक्षा तिथि
20, 21, 27 और 28 सितंबर 2025 (अनुमानित)
SBI Clerk मुख्य परीक्षा तिथि
15 और 16 नवंबर 2025 (अनुमानित)

SBI Clerk Notification 2025 (Junior Associates) Eligibility Criteria

SBI Clerk 2025 परीक्षा के लिए Eligibility Criteria मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण आवश्यकताओं पर आधारित हैं।

SBI Clerk के लिए शैक्षिक योग्यता (31 दिसंबर 2025 तक)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। या फिर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।
  • यदि किसी उम्मीदवार ने एकीकृत ड्यूल डिग्री (IDD) प्रोग्राम किया है। तो उसकी डिग्री पूरी होने की तिथि 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले की होनी चाहिए।

ध्यान दें: जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं। वे भी SBI Clerk 2025 में भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि चयन के बाद उन्हें यह प्रमाण देना होगा कि उन्होंने स्नातक की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।

SBI Clerk आयु सीमा (01/04/2025 तक)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी उनका जन्म 2 अप्रैल 1997 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (इन दोनों तिथियों के अनुशार ही आपका आवेदन को भी शामिल किया जाएगा)।

SBI Clerk आयु सीमा
S. No.
सामाजिक वर्ग (Category)
अधिकतम आयु सीमा में छूट
01
OBC
3 वर्ष
02
SC/ST
5 साल
03
विकलांग व्यक्ति (General/EWS)
10 वर्ष
04
विकलांग व्यक्ति (OBC)
13 वर्ष
05
विकलांग व्यक्ति (SC/ST)
15 वर्ष
06
पूर्व सैनिक/विकलांग पूर्व सैनिक
रक्षा सेवाओं में की गई वास्तविक सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष (SC/ST श्रेणी के दिव्यांग पूर्व सैनिकों के लिए यह छूट 8 वर्ष तक होगी)। लेकिन अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
07
विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ (जिसका शादी ना हो)
अधिकतम आयु सीमा: GEN और EWS वर्ग के लिए 35 वर्ष। OBC के लिए 38 वर्ष, तथा SC/STवर्ग के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। (अधिकतम 7 वर्ष की छूट सहित)।
08
SBI के Trained प्रशिक्षित
General/EWS- 1 वर्ष
OBC- 4 वर्ष
SC/ST- 6 वर्ष
PwBD (Gen/EWS)- 11 वर्ष
PwBD (OBC)- 14 वर्ष
PwBD (SC/ST)- 16 वर्ष

SBI Clerk Recruitment 2025 ऑनलाइन फॉर्म

SBI Clerk Notification 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हो वो 26 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जो कि 26 अगस्त 2025 अंतिम तिथि है (जैसा कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है)। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप SBI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकते है।

SBI Clerk Recruitment 2025 ऑनलाइन फॉर्म

SBI Clerk 2025 आवेदन शुल्क

SBI Clerk Notification 2025: आवेदन शुल्क विवरण

SBI Clerk परीक्षा 2025 के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है।

  • सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी उनके लिए शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है।

ध्यान दें कि एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क ना तो वापस किया जाएगा और ना ही इसे किसी अन्य भर्ती प्रक्रिया के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है।

सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि) से ही करना होगा।

SBI Clerk Notification 2025 वेतन और वेतनमान

SBI Clerk की शुरुआती सैलरी लगभग ₹46,000 प्रति माह होती है। वेतन संरचना इस प्रकार है: ₹24,050-1340/3-₹28,070-1650/3-₹33,020-2000/4-₹41,020-2340/7-₹57,400-4400/1-₹61,800-2680/1-₹64,480। यदि उम्मीदवार ग्रेजुएट है। तो उसे दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाती हैं। जिससे प्रारंभिक बेसिक पे ₹26,730/- हो जाता है।

SBI Clerk Notification 2025 :- FAQs

Is SBI Clerk 2025 notification out?

SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/web/careers पर 5 अगस्त 2025 को भर्ती से जुड़ी अधिसूचना PDF रूप में जारी की गई है।

What is the exam date of SBI Clerk 2025?

SBI Clerk 2025 की प्रारंभिक परीक्षा संभावित रूप से 20, 21, 27 और 28 सितंबर 2025 को आयोजित की जा सकती है, जबकि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 15 और 16 नवंबर 2025 हो सकती है।

What is the last date to apply for SBI 2025?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 5 अगस्त 2025 को जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि 6 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी।

What is the exam pattern for SBI Clerk Exam 2025?

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में कुल चार सेक्शन होते हैं:

  1. सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता

  2. सामान्य अंग्रेजी

  3. मात्रात्मक अभिक्षमता (Quantitative Aptitude)

  4. तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता

इस परीक्षा में कुल 190 प्रश्न पूछे जाते हैं और अधिकतम 200 अंक निर्धारित होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *